Almora News:शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बाईक और स्कूटी सीज

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु,द्वारा जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों,निरीक्षक,उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,ओवरसवारी, बिना हेलमेट,तीन सवारी,ओवर स्पीड,रैश ड्राइविंग करने एवं प्रेशर हार्न,रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  Almora उत्तराखंड फिल्म बोर्ड के गठन का दिखने लगा असर: अल्मोड़ा में पहले बड़े प्रोडक्शन हाउस 'इको माउंटेन पिक्चर्स' का भव्य उद्घाटन

थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल न० UK06AZ 3813के चालक सुनील सिंह बोरा निवासी ऊधमसिहनगर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल को सीज किया गया । 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:- नैनीताल के 'नन्हे जादूगर' के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा:

🔹दूसरा मामला 

चैकिंग के दौरान ही स्कूटी न०UP 26 CR 6740 के चालक किशन वीर सिंह निवासी बरेली को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज किया गया ।