Uttrakhand News :उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार,60 लाेगाे की मौत 637 करोड़ का नुकसान

उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साथ ही कृषि भूमि, सड़क, पुल समेत सार्वजनिक संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचा है। अभी तक राज्य में आपदा से 637 करोड़ रुपये की क्षति आंकलित की गई है।

पिछले दो दिन से वर्षा का क्रम तेज होने से इसमें वृद्धि होना तय है।

💠60 व्यक्तियों की जान गई है

मानसून सीजन इस बार भारी गुजर रहा है। 15 जून से अब तक की स्थिति देखें तो इस अवधि में आपदा में 60 व्यक्तियों की जान गई है, जबकि 37 घायल हुए हैं और 17 लापता हैं। इसके अलावा 1329 घरों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 35 पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं। 7694 पशु भी काल-कवलित हुए हैं। इसके अलावा कृषि भूमि, सड़कों, पुलों, बागानों आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

💠637 करोड़ रुपये की क्षति

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार आपदा से विभागवार क्षति का आकलन कराया जा रहा है। शुक्रवार तक 637 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया था, जिसमें और वृद्धि होना तय है। डॉ. सिन्हा ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से आगे भी राज्य के तमाम क्षेत्रों में वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।     

Advertisement