Almora News:प्रादेशिक अंतर जनपदीय तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अल्मोड़ा पुलिस का शानदार प्रदर्शन,जीते स्वर्ण और रजत पदक

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम गौला पर हल्द्वानी जनपद नैनीताल में 21वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय,वाहिनी तैराकी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2023 का आयोजन हुआ।अल्मोड़ा पुलिस के खिलाड़ियों महिला,पुरूष वर्ग ने टीम प्रभारी अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद व टीम कोच मुख्य आरक्षी प्रकाश कार्की के नेतृत्व में  शानदार प्रदर्शन कर  क्रॉस कंट्री 10 किलोमीटर रनिंग महिला वर्ग  कुल 2 पदक 1 गोल्ड,1 सिल्वर अर्जित किये व क्रॉस कंट्री टीम चैंपियनशिप महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के बयान पर भड़के अजय टम्टा, कहा- 'बौखलाहट में मर्यादा भूल चुकी है कांग्रेस'

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दी बधाई 

  एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु  द्वारा पदक विजेताओं के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम व पदक विजेताओं को बधाई देते हुए *lउज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी गयी। 

🔹अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जीते गए पदकों का विवरण-

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 67 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

1- महिला आरक्षी ममता खाती ने क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिंग) को  समय 46.25 मिनट में पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

2- महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी* ने क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिंग) को  समय 49.55 मिनट में पूरा कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर  रजत पदक जीता।

Advertisement