Nainital News :हल्द्वानी निवासी श्रेया जोशी का भारतीय नौसेना में चयन

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल के ज्योलीकोट ननिहाल से विशेष लगाव रखने वाली मूल रूप से बांस गल्ली, अल्मोड़ा एवं हाल शीशमहल काठगोदाम निवासी श्रेया जोशी का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।

💠श्रेया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में तालिबानी हरकत: घर में घुसकर युवक को पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाल दी जान से मारने की धमकी*

श्रेया ने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता प्राप्त की है। श्रेया की प्रारंभिक पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा एवं सेंट थेरेसा काठगोदाम से हुई है। उनकी माता कमला जोशी हल्द्वानी में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। जबकि पिता आरपी जोशी आईटीआई सेवानिवृत्त हैं। श्रेया का प्रशिक्षण इसी माह से केरल के एझिमाल कन्नूर में प्रारंभ होगा। उनकी बड़ी बहन श्रुति जोशी बैंगलोर में इंजीनियर हैं। उसकी इस सफलता पर परिजनों के साथ ही ज्योलीकोट स्थित ननिहाल में खुशी का माहौल है.