Almora News:शराब पीकर दे रहा था झूठी सूचना,पहुंच गया हवालात

यहां धौलछीना पुलिस ने डायल 112 में झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है।

🔹जाने मामला 

जानकारी के मुताबिक दिनांक 7 अगस्त को डायल 112 में एक लड़ाई झगड़े की सूचना प्राप्त हुई जिस पर धौलछीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।कॉलर जिसके द्वारा सूचना दी गई थी वह शराब के नशे में था, आसपास जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि कॉलर द्वारा स्वयं ही लड़ाई झगड़ा, उत्पात कर डायल 112 में झूठी सूचना दी गई थी।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नैनीताल में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब: जाम से थमी रफ्तार, होटलों के दाम 4 गुना बढ़े तो सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए लोग

धौलछीना पुलिस द्वारा झूठी सूचना देने व लड़ाई झगड़ा करने वाले व्यक्ति रणजीत सिंह निवासी ग्राम कलौन थाना धौलछीना को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।