Almora News:अगस्त क्रांति दिवस पर नगर में निकलेगी स्वतंत्रता सेनानी शोभायात्रा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की रविवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में आगामी नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दिन नंदादेवी मंदिर परिसर से स्वतंत्रता सेनानी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

🔹यात्रा आकर्षक हेतु विद्यार्थी करेंगे छोलिया नृत्य

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा मुख्य बाजार, हुक्का क्लब से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क तक निकलेगी। गांधी पार्क में स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद रैमजे इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। शोभायात्रा में उत्तराखंड के सभी जिलों से सेनानी परिवारों के लोग शामिल होंगे। यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विद्यार्थी छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

🔹यह लोग रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

बैठक में स्मारिका मंडल के मुख्य संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल रवि पांडे, संगठन अध्यक्ष कमलेश पांडे, संरक्षक तारा चंद साह, सचिव भरत पांडे, शिव शंकर बोरा, कैलाश वर्मा, बद्री पांडे, किशन जोशी, नितेश तिवारी, महिला उपाध्यक्ष राधा तिवारी, पार्वती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement