Dehradun News:नदी में बहा दस साल का बच्चा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम

देहरादून के कालसी में महाकाली मंदिर के पास बहने वाली अमलावा नदी में एक दस वर्षीय बच्चा बह गया। बताया जा रहा है कि वह नदी के पास कुछ स्थानीय निवासी बच्चों के साथ खेलने गया था। इस दौरान वह अचानक नदी में गिर गया और बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

🔹तलाश में जुटी पुलिस टीम 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने नदी में बच्चे की तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। उधर, सूचना मिलने के बाद कालसी पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस भी मौके पर पंहुची और नदी में बच्चे की तलाश शुरू की।

Advertisement