Almora News:यहां तेंदुए ने  बकरियों को बनाया निवाला,पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

सल्ट में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हैं। यहां के ड्योना गांव में तेंदुए ने पांच बकरियों को मौत के घाट उतार दिया जबकि एक बकरी को उसने निवाला बना लिया। इसके बाद भी तेंदुए की सक्रियता बनी है, इससे लोगों में दहशत है।

🔹पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

विकासखंड के ड्योना गांव में जंगल गईं जगत सिंह पुत्र खुशाल सिंह की पांच बकरियों को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुए एक बकरी को उठा ले गया। बकरियों की मौत से पीड़ित को नुकसान हुआ है। पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

🔹तेंदुआ दिनदहाड़े आबादी में पहुंच रहा

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

वन वीट अधिकारी संजय भंडारी ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जा रही है। पीड़ित को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद भी क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। तेंदुआ दिनदहाड़े आबादी में पहुंच रहा है जिससे लोग डरे हुए हैं।