Almora News: एसएसजे में विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति का किया घेराव

अल्मोड़ा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीते कल शुक्रवार को एसएसजे में कुलपति का घेराव किया।इस संबंध में उन्होंने ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षाफल में गड़बड़ी आ रही है। कई छात्रों को कम नंबर दिए गए हैं।

🔹फीस जमा करने में छात्रों को हो रही परेशानी 

आधे से अधिक बच्चों की बैक आई है। यहां तक कि कुछ विषयों में छात्र-छात्राओं को शून्य नंबर भी दिए गए हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। इसके अलावा ऑनलाइन फीस जमा करने में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने जल्द शिकायतों के निराकरण का आश्वासन दिया।

🔹आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

🔹यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की, सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, हर्षित दुर्गापाल, अमन लटवाल, देव मिश्रा, बाल विक्रम सिंह रावत, लोकेश सुप्याल, संजना बिनवाल, संजू कठायत, पवन टम्टा, भरत मेहरा, कमलेश कुमार, ऋतिक राज, जीत सिंह राणा, अमित बिष्ट, अमित नेगी, कार्तिक कनवाल, मोंटू ओली, गोलू सतवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement