Almora News:पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया  गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 20 जुलाई को मोरनौला शहरफाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त नवीन चन्द्र नगदली के कब्जे से 14 बोतल अवैध देशी शराब  बरामद* कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

🔹अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना था लक्ष्य 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभियुक्त शराब को सरकारी ठेकों से अलग-अलग खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गया।

🔹सघन चैंकिग अभियान 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा राम चन्द्र राजगुरु, द्वारा थाना,चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष आलेख: नंदादेवी न्यूज़ में गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर आस्था व शौर्य का प्रतीक — बधाणगढ़ी

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

नवीन चन्द्र नगदली पुत्र घनश्याम सिंह निवासी ग्राम महतोली, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल 

🔹बरामदगी

14 बोतल अवैध देशी शराब 

🔹पुलिस टीम

1-उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला, लमगड़ा

2-होमगार्ड दीपक  सिंह