Uttrakhand News उत्तराखंड एसटीएफ की गिरफ्त में इनामी बदमाश किये थे ये कारनामे

ख़बर शेयर करें -

 

उत्तराखंड एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान को देहरादून के विकासनगर के कुंजा ग्राम से गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

 

हरिद्वार के लक्सर में 16 अक्टूबर 2022 को अपराधियों द्वारा पुलिस की चीता टीम पर फायरिंग की गई थी, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना में कुल 5 अपराधी शामिल थे जिनमें से चार को पुलिस और एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना में शामिल रहे पांचवें अपराधी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

आपको बता दें कि डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि उत्तराखंड में जितने भी गैंगस्टर और कुख्यात इनामी हैं उनको हर हाल में गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसमें एसटीएफ द्वारा एक सूची बनाई गई है और फुरकान को पकड़ते ही इस सूची में 40वां नाम दर्ज हो चुका है।