अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,अल्मोड़ा जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद, लोग परेशान

अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को तेज बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा आने से जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद हो गईं। इससे 30 से अधिक गांवों का यातायात से संपर्क कट गया है।लोगों को घूम कर दूसरे रास्ते या सड़क से आना-जाना पड़ रहा है।

🔹पैदल रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही

बारिश के दौरान कई जगह भूस्खलन हुआ। इस दौरान मलबा गिरने से तोली-जिंगोली मोटर मार्ग, चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा, गजार-क्वैराली, रामपुर-कुनीगाड़ सड़क पर यातायात बंद हो गया। इस कारण 30 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को दूसरे, दूरस्थ या पैदल रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे उनका समय बर्बाद हो रहा है। किराया और जोखिम भी बढ़ गया है। सड़कों से मलबा हटाने के लिए कई जेसीबी मौके पर भेजी गईं हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सड़कों पर जल्द आवाजाही शुरू कराई जाएगी।

🔹भैसियाछाना में सबसे अधिक 42 मिमी बारिश हुई

बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 04.1 मिमी बारिश हुई। भैसियाछाना में सबसे अधिक 42 मिमी और मासी में एक मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। 

 

बारिश का आंकड़ा (मिमी में) 

चौखुटिया- 24 

सोमेश्वर – 10.4

द्वाराहाट- 08.0

जागेश्वर- 06.5

रानीखेत- 04.0

Advertisement