अल्मोड़ा: अग्निवीर जीडी भर्ती रैली में दौड़े आठ हजार युवा,  रैली का पहला चरण हुआ सम्पन्न

0
ख़बर शेयर करें -

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में अग्निवीर जीडी भर्ती रैली का समापन हुआ। अंतिम दिन बुधवार को यूएस नगर जिले के युवाओं ने दौड़ लगाई। इस नौ दिनी भर्ती रैली में अल्मोड़ा के साथ ही बागेश्वर, नैनीताल, यूएस नगर जिलों के आठ हजार युवाओं ने भाग लिया।

🔹अब तीन से आठ जुलाई तक सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

अग्निवीर जीडी भर्ती रैली के समापन पर बुधवार को यूएस नगर के युवाओं ने दौड़ लगाई। अंतिम दिन रैली में जिले के 400 युवा शामिल रहे। भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि 20 जून से 28 जून तक आयोजित रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएस नगर के आठ हजार युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाई। इसमें सफल युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर उन्होंने अगले चरण में प्रवेश किया है। बताया कि अब दो जुलाई तक भर्ती रैली न होने से मैदान में सन्नाटा रहेगा। रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने पुलिस-प्रशासन का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *