उत्तराखंड डीडीहाट की बेटी बनी फ्लाइंग अधिकारी लोगों ने बधाई

0
ख़बर शेयर करें -

 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ डीडीहाट के चुपड़ा खेत गांव की निवासी चांदनी चुफाल वायु सेना में फ्लाइंग अधिकारी बन गई हैं। जिससे उनके गाँव मे खुशी का माहौल है गाँव वालों ने चांदनी और उनके माता पिता को बधाई दी है

 

 

 

 

 

आपको बताते हैं कि चांदनी ने 2022 में कमीशन निकालकर वायुसेना में एक साल का प्रशिक्षण हैदराबाद से प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

 

चांदनी ने अपनी प्राइमरी शिक्षा डीडीहाट से प्राप्त की। इसके बाद वह अपने पिता जगत सिंह के साथ इलाहबाद चली गईं। चांदनी के पिता भी फ़ौज में कार्यरत हैं और माता ग्रहणी हैं

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

इसके बाद चाँदनी ने अपनी उच्च शिक्षा देहरादून से प्राप्त की जिसके के बाद 2022 में चांदनी ने वायु सेना में कमीशन प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

 

चाँदनी ने एक साल प्रशिक्षण के बाद हैदराबाद में चादंनी को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु ने वायु सेना में बतौर फ्लाइंग अधिकारी की शपथ दिलाई। चांदनी को बेस्ट कैडेट का अवार्ड भी मिला है और चाँदनी वायु सेना की ऑल इंडिया रैंक में उनको दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। चांदनी के पिता जगत चुफाल और माता हंसा चुफाल अपनी बेटी के फ्लाइंग अधिकारी बनने के मौके पर हैदराबाद में मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

चांदनी के चाचा राजेंद्र चुफाल ने बताया कि चांदनी बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थी।और आज उसने जो मुकाम हासिल किया है उससे डीडीहाट के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *