यहाँ दहेज हत्या के आरोप में मां और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

बाजपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के परिजनों की तहरीर पर मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि बीते माह बाजपुर के ग्राम बरहैनी में विवाहिता नीतू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया था,

 

 

जिसके बाद नीतू के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर सास और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिसके चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के उपरांत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नीतू की सास रन्नो देवी और पति सोनू को ग्राम बरहैनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

 

 

इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही अमल में लाई गई है और दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *