ऋषिकेश श्रीनगर हाइवे पर बस और डंपर की टक्कर, चार यात्री घायल, बस हुई चकनाचूर

0
ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर: ऋषिकेश श्रीनगर हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है, ऋषिकेश की ओर जा रही बस और डंपर के बीच आनंद काशी होटल गुलर के पास आपस में टक्कर हो गई। बस में 30 यात्री सवार थे।जिसमें से 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।हालांकि, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें ऋषिकेश भेज दिया गया है। 

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह के समय हुआ। ऋषिकेश श्रीनगर मार्ग पर हुए इस सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिनमें साहिल (उम्र 22 वर्ष) निवासी हरियाणा, मनोज ठाकुर (उम्र 24 वर्ष) निवासी बरनाल मध्य प्रदेश, हिमांशु चौहान (उम्र 26 वर्ष) निवासी एटा उत्तरप्रदेश और देवेंद्र सिंह (उम्र 45 वर्ष) निवासी कोटरोपा गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी का अभी इलाज चल रहा है. पुलिस अब हादसे की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *