यहाँ जमीन को लेकर पिता ने बेटे और बहू की सब्बल से कर दी हत्या

0
ख़बर शेयर करें -

 

उत्तर प्रदेश के बांदा में सिरफिरे पिता ने घरेलू विवाद में बेटे और बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके पिता मौके से फरार हो गया.

 

 

 

 

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस के अधिकारियों ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

 

 

 

 

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामला नरैनी थाना के बरसड़ा मानपुर गांव का है. यहां से पुलिस को सूचना मिली कि एक पिता ने अपने बेटे और बहू की नुकीले धारदार हथियार (सब्बल) से हत्या कर दी है.

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, बाप और बेटे के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.बेटा बंटवारे से खुश नहीं था. उधर, पिता जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था. इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. इसी बीच मंगलवार को भी बाप-बेटे में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. शाम को सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए.

 

 

 

 

 

 

 

मगर, पिता ने घर के आंगन में सो रहे बेटे और बहू की देर रात सब्बल से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी. पिता ने बेटे के सिर में सब्बल मारा, जो आर-पार हो गई. इसके बाद बहू की गर्दन पर वार कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है.

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

मामले में एसपी अभिनंदन ने बताया कि नरैनी थाना के बरसड़ा मानपुर में सुबह सूचना मिली कि एक शख्स ने अपने बेटे और बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. तत्काल इस सूचना पर हम सभी लोग मौके पर पहुंचे.

 

 

 

 

 

 

सीन ऑफ क्राइम को देखा, तो दोनों के शव अलग-अलग जगहों पर पड़े थे. लग रहा है कि सोते समय दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है. फिलहाल, एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

sources by social media

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *