Breking उत्तराखंड में यहाँ दो बसों में लगी भीषण आग।

0
ख़बर शेयर करें -

रोडवेज बस स्टैंड के निकट बीटीसी परिसर में रिपेयर हो रही दो बसों की बॉडी में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी कि आसपास के पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

 

 

 

इस दौरान घटनास्थल के आसपास खड़ी बसों को आनन-फानन में सुरक्षा की दृष्टि से हटाया गया। बीटीसी के कुछ परिसर को भी खाली कराया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने देखा कि बसों की बॉडी से आग की लपटें उठ रही है

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

और पूरा आसमान काले धुएं से घिरा हुआ है। बता दे कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस बॉडी की रिपेयरिंग का काम कर रहे हनीफ ने बताया कि वेल्डिंग के दौरान अचानक बस की बॉडी ने आग पकड़ ली। घटना में बस की दोनों बॉडी जलकर राख हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

जिससे करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर सर्विस ऑफिसर बीरबल सिंह ने बताया कि विभाग अपने स्तर से मामले में जांच कर रहा है। गनीमत यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *