बागेश्वर भराड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग का 8 दुकानदारों को नोटिस

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा भराडी के खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनिय के तहत औचक निरीक्षण के दौरान 08 कारोबारकर्ताओं को मौके पर पंजीकरण प्रस्तुत करने तथा साफ सफाई न रखने पर का नोटिस जारी किए गए।

 

 

 

 

अभिहित अधिकारी प्रकाश चन्द्र फुलारा ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को सचेत करते हुए मौके पर ही एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण कराने के साथ ही साफ-सफाई रखते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए, तथा भविष्य में प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का अभाव व मानकों का पालन न करने पर आवश्यक कार्रवाई के लिए आगाह भी किया गया।

 

 

 

 

टीम द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत जागरूक भी किया गया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार व जीवन धौनी सम्मिलित रहे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *