बड़ी खबर:साक्षी मलिक पहलवानों के प्रदर्शन से पीछे हटी, नौकरी पर वापस लौटीं

0
ख़बर शेयर करें -

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल साक्षी मलिक पीछे हट गई हैं। साक्षी मलिक का पीछे हटना पहलवानों के आंदोलन के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है, जो लंबे समय से डटे हुए हैं। बता दें, इससे पहले कल रात को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेट फोगाट की गृहमंत्री अमित शाह से डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई थी। 

🔹अमित शाह से की मुलाकात 

बता दें, पहलवानों ने देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार ये मुलाकात 11 बजे अमित शाह के आवास पर रखी गई थी। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पहलवानों गृह मंत्री के सामने अपनी बात रखी।  बता दें, गृह मंत्री ने पहलवानों से ऐसे समय में मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र को नौ जून तक अल्टीमेटम दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

🔹बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप 

दरअसल भारत के दिग्गज पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया था।जिसके बाद बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज किया। इसके बावजूद पहलवानों का जंतर मंतर पर धरना जारी रहा था. हालांकि बीते दिनों पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद उन्हें जंतर-मंतर से हटा दिया गया था, मगर इसके बावजूद बजरंग, विनेश, साक्षी सहित कई पहलवानों का विरोध जारी रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलवानों ने अमित शाह के सामने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है पहलवानों ने ही अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *