गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर 2 जून तक मौसम का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 मई से 2 जून तक गढ़वाल मंडल के जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कुमाऊं मंडल के जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है

 

 

 

 

 

 

वहीं कुछ स्थानों में बिजली भी गिर सकती है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है

Advertisement