एसएसपी अल्मोड़ा ने सचिवालय सुरक्षा संवर्ग परीक्षा केंद्रों पर कानून और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल को किया तैनात

0
ख़बर शेयर करें -

नोडल अधिकारी की ब्रीफिंग के बाद सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है वही परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गयी। 

एसएसपी अल्मोड़ा  रामचंद्र राजगुरु  द्वारा आज 21 मई को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सचिवालय सुरक्षा संवर्ग परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। 

   उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शओशिन जोशी, सीओ ऑप्स,यातायात, अल्मोड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग, कर सुरक्षा व्यवस्था एवं चेंकिग/फ्रिस्किंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

SHO अल्मोड़ा संजय पाठक द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त पुलिस बल को कानून,शान्ति  व्यवस्था व चेंकिग,फ्रिस्किंग हेतु आवश्यक ब्रीफ किया गया है। 

•SSP अल्मोड़ा के निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित तरीके से लाईन लगाकर *एचएचएमडी से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग* की जा रही है। 

2- नोडल अधिकारी सीओ ऑप्स द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को गाइड किया जा रहा है। 

3- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

4- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग की जा रही है। 

5-नगर में परीक्षा के दृष्टिगत वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी में लगाये गये है। 

6-सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अल्मोड़ा पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के अफवाह/झूठी खबर फैलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

 

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *