ट्रक चालक के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने तीन युवको को किया गिरफ्तार, जाने मामला

धौलछीना पुलिस ने ट्रक चालक के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहे 3 युवको को गिरफ्तार कर लिया है।

जाने मामला 

कल दिनांक 19 मई की रात्रि में डायल 112 से थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई कि बाड़ेछीना में कुछ लोग एक ट्रक चालक के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे है।

सूचना पर धौलछीना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो 3 व्यक्ति दिगंबर, हिमांशु व अमित ट्रक चालक मोहन सिंह के साथ लड़ाई – झगड़ा कर मारपीट पर उतारू थे। पूछताछ की गई तो ट्रक चालक द्वारा बताया कि उक्त तीनों द्वारा उसकी गाड़ी रोकी गई, गाड़ी नहीं रोकने पर जबरदस्ती रोककर लड़ाई झगड़ा करने लगे।

उक्त तीनों को समझाने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक पर आरोप  लगाने लगे और समझने को तैयार नहीं थे, मौके पर शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत तीनों व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

गिरफ्तार आरोपी

1-दिगम्बर सिंह, उम्र- 26 वर्ष पुत्र जगदीश सिंह, निवासी देवड़ा, पो0 नारायणदेवल, बाडेछीना, थाना धौलछीना, अल्मोड़ा

2-हिमांशु देवड़ी उम्र- 21 वर्ष पुत्र जगदीश सिंह, निवासी उपरोक्त

3-अमित देवड़ी, उम्र- 28 वर्ष पुत्र पूरन सिंह देवड़ी, निवासी उपरोक्त

यह धौलछीना पुलिस टीम रही शामिल

1. उ0नि0 बलवीर सिंह

2. हे0का0 सुरेन्द्र सिंह

3.हे0का0 धीरेन्द्र बड़ाल

4. कानि0 धनी राम

5. एचजी गोबर सिंह