उत्तराखंड:यहां आकाशीय बिजली गिरने 2 यात्री बेहोश, DDRF और SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

0
ख़बर शेयर करें -

विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर तुंगनाथ से एक किमी की दूरी पर चंद्रशिला में बिजली गिरी है।जिससे 2 यात्री बेहोश हो गए हैं।सूचना मिलने के बाद डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिन्होंने दोनों यात्रियों को रेस्क्यू किया। 

जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि बीते सायं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग में एक सूचना मिली थी।जिसमें बताया गया कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला में बिजली गिरी है। जिसकी चपेट में आने के कारण 2 यात्री अचेत हो गए. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने डीडीआरएफ टीम उखीमठ, एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया।जिसके बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *