Health Tips: बच्चों को दे ये सुपर फूड, बनेगी सेहत

0
ख़बर शेयर करें -

बच्चों को स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाने के लिए माता-पिता पूरी कोशिश करते हैं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें बचपन से ही सही आहार देना बहुत जरूरी होता है, लेकिन आज कल की लाइफस्टाइल में बच्चे हेल्दी फूड की बजाय जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। 

पिज्जा, बर्गर, पेस्ट्री, चाकलेट और केक जैसी चीजों से न सिर्फ बच्चों की हेल्थ खराब होती है बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है। ऐसे बच्चों की इम्युनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से बच्चों में संक्रमण और एलर्जी का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको बच्चे को सही विकास के लिए डाइट में कुछ सुपरफूड जरूर शामिल करने चाहिए। 

दूध: बच्चे के सही विकास के लिए सबसे जरूरी है दूध। इससे बच्चे को भरपूर कैल्शियम और विटामिन्स मिलते हैं। दूध में फास्फोरस और कैल्शियम होता है जो हड्डी, नाखूनों और दांत को स्वस्थ रखता है। दूध विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए दूध एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। दूध में आयोडिन, नियासिन, 1 विटामिन-बी6, विटामिन-ए, बी2 और जिंक जैसे तत्व होते हैं। 

केला: बच्चों के लिए केला भी सुपर फूड है। बढ़ते बच्चों को केला जरूर खिलाना चाहिए। केले में विटामिन, मैग्निशियम, पोटैशियम, बाओटिन और फाइबर होता है। केला में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में होता है। बच्चों को तुरंत एनर्जी देने के लिए आप केला जरूर खिलाएं। केला से बच्चे का पेट और डाइजेशन दोनों अच्छे रहते हैं। 

अंडे: पोषक तत्वों से भरपूर अंडा भी बच्चों की हेल्थ के लिए जरूरी है। बच्चों के सही विकास के लिए रोज अंडा खिलाना चाहिए। अंडे में उच्च मात्रा में प्रोटीन, विटामिन-बी, विटामिन-डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फोलिक एसिड होता है। इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है और कार्य क्षमता बढ़ती है। 

ड्राई फ्रूट्स: बच्चों के विकास में मेवा भी अहम योगदान देते हैं। बच्चों को रोज बादाम, काजू, अंजीर और अखरोट खिलाने चाहिए। दिमाग के विकास के लिए बादाम और अखरोट को सबसे जरूरी फूड माना जाता है। 

घी: घी बच्चों के दिमागी विकास के लिए बहुत जरूरी है। घी में फैट के अलावा एंटीफंगल, एंटीआक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं। इससे बच्चों की आंखें, इम्युनिटी और डाइजेशन अच्छा रहता है। घी खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

दही: बच्चों की डाइट में आपको दही जरूर शामिल करनी चाहिए। दही खाने से बच्चों का इम्युन सिस्टम ठीक रहता है और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। दही में एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस होता है जिससे पेट और दिमाग स्वस्थ रहता है। 

फल और सब्ज्यिां: बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए फल और सब्जियां बहुत जरूरी हैं। फल और सब्जियों के शरीर को एंटीआक्सीडेंट्स मिलते हैं। जिससे शरीर कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचता है। फल और सब्जियों में भरपूर पोषक तत्व, विटामिन्स और फाइबर होता है। 

ओट्स: फाइबर से भरपूर ओट्स आपको कई फायदे देता है। बच्चों की डाइट में आपको ओट्स भी जरूर शामिल करना चाहिए। ओट्स में साल्यूबल फाइबर, बीटा-ग्लुकेन होता है जिससे दिल की बीमारियों दूर रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *