देहरादून से बड़ी खबर : चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की कोविड की अनिवार्यता- मुख्यमंत्री

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून से बड़ी खबर : चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की कोविड की अनिवार्यता- मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति हुई दूर।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

बैठक में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये दिए तमाम निर्देश।

 

जिसके तहत अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव करने के दृष्टिगत कोविड-19 टेस्टिंग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य किसी भी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

सभी यात्री एवं श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा हेतु पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर पूर्व की भांति पंजीकरण करना अनिवार्य है।

शासन एवं प्रशासन स्तर पर स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *