अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार,साथ ही स्कूटी भी करी सीज

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी,एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कल  22 अप्रैल को चेकिंग के दौरान लोअर मॉल रोड कर्नाटक खोला में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे के समीप स्कूटी नंबर-UK01-C-8463 के चालक हर्षवर्धन के कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और  स्कूटी को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
  हर्षवर्धन पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम बजेठा, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा   
बरामदगी- 96 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की
कीमत- ₹15000/-

यह पुलिस टीम रही शामिल
1- एसआई कृष्ण कुमार, प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा
2- कानि0 सुन्दर लाल, चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा
3- कानि0 वीरेंद्र सिंह, एसओजी/एनटीएफ अल्मोड़ा

Advertisement