मिजोरम और अंडमान-निकोबार में भूकंप से कांपी धरती,इतनी मापी गयी तीव्रता

0
ख़बर शेयर करें -

चम्फाई(मिज़ोरम)। मिजोरम में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिजोरम में भूकंप आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार भूकंप का केंद्र चम्फाई से 151 किलोमीटर दूर था और जमीन से इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी।

अंडमान-निकोबार में भी भूकंप के झटके

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 9 और 10 अप्रैल की रात 2 बजकर 26 मिनट पर भूकंप  के तेज झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, निकोबार द्वीप के कैंपबेल बे में 32 किमी की गहराई पर रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप से जान-माल के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं इसका साथ ही आज मिजोरम से हजारों किलोमीटर दूर अफगानिस्तान में भी धरती कांपी है। आज सुबह स्थानीय समय अनुसार 8 बजकर 23 मिनट पर वहां भी भूकंप आया है। ये भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद में आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *