Breking मजार पर कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा का बड़ा बयान

 

 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जिस तरह से मजारों को लेकर सरकार बयान जारी कर रही है ऐसे में अगर कोई धार्मिक संस्थाओं के नाम पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।

 

 

 

 

मगर सरकार को सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।उनका कहना है कि जो पौराणिक मजार या मंदिर हैं उन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। साथ ही करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस पूरे प्रकरण पर राजधर्म पालन करने की नसीहत दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में सख्त लहजा अख्तियार करते हुए कहा कि प्रदेश में जितने भी अवैध रूप से मजारों का निर्माण किया गया है उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है जबकि 1 हजार मजारे खोदी गई उनके नीचे से कोई अवशेष नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि जितनी भी सरकारी जमीन पर अवैध मजारे बनाई गई हैं उन्हें स्वत: ध्वस्त किया जाए।