सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंम्पियनशिप के लिए चमोली की कविता रावत का हुआ चयन

चमोली जिले की फुटबॉल खिलाड़ी कविता रावत पुत्री हरी सिंह का चयन 27वीं सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप हल्द्वानी के गोलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रही है, जो नौ अप्रैल तक चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

चमोली के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह

कोच तनवीर अहमद ने बताया कि फुटबॉल खिलाड़ी कविता का चयन रुद्रपुर मे आयोजित स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता से हुआ। उन्होंने बताया कि नौ मार्च से 26 मार्च तक काशीपुर में आयोजित कैंप से उत्तराखंड की नेशनल टीम के लिए सलेक्शन हुआ और 27 मार्च से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप शुरू हुई है, जो नौ अप्रैल तक चलेगी। उसके इस चयन पर चमोली के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है।