*जनपद नैनीताल- नैनी झील में दिखा एक अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद।*आज दिनाँक 03 अप्रैल 2023 को थाना मल्लीताल द्वारा  SDRF टीम को सूचित किया गया कि नैनी झील में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

उक्त सूचना पर पोस्ट नैनीताल से SI मनोज रावत के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त शव को निकालकर  किनारे लाया गया व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

जिला पुलिस द्वारा उक्त शव की शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।*SDRF टीम का विवरण:-*
1. SI मनोज रावत 2. HC सुरेश बहुगुणा 3. CT कृष्ण सिंह 4. CT अमन कुमार 5. FM नितेश खेतवाल
6. का0 चालक भूपेन्द्र सिंह