उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 300 करोड़ रुपये का घोटालाअधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 300 करोड़ रुपये का घोटालाअधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

 

 

 

विजिलेंस जांच में आयुर्वेद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है। विजिलेंस जांच में यहां सामान खरीद, निर्माण कार्यों और भर्ती करने में करीब 250 से 300 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।

 

 

 

 

अब जल्द ही मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सतर्कता समिति ने मौखिक अनुमति दे दी है, लेकिन लिखित आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2020 तक गलत तरीके से हुई नियुक्तियों, सामान खरीद में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता की विजिलेंस जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *