बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे डीडीहाट तहसील क्षेत्र की जौरासी सड़क पर अजेड़ा से 100 मीटर आगे एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। जिसमे एक युवक की मौत हो गई और दो युवको की हालत गंभीर बानी हुई है।

 

इस दुर्घटना में दोनों घायल युवक रातभर खाई में ही गिरे रहे। दुर्घटना की जानकारी ग्रामीणों ने करीब 6 बजे शुक्रवार को अगली सुबह कनालीछीना पुलिस को दी। जहा थाना प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय में भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

इस घटना की पूरी सुचना देते हुई पुलिस ने बताया की यह हादसा सड़क पर बने गड्ढा की वजह से हुआ सड़क पर गड्ढ़ा होने और विपरीत दिशा से एक अन्य वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से उनका वाहन खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

लोगों का कहना था कि सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात लंबे समय से कह रही है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रयास शुरू नहीं किए जा रहे हैं।