देश के नए सेना प्रमुख होंगें लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

0
ख़बर शेयर करें -

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के नए सेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

आगामी 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। मनोज पांडे देश के पहले इंजीनियर होंगे, जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही सेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जा रहा है। अपने 39 साल के सैन्य करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली है।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वह अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *