देहरादून: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स का बड़ा बयान, लाउडस्पीकर से नहीं होना चाहिए अजान।

सुनये क्या कहा  शादाब शम्स ने

देश भर के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर से हो रहे अजान पर लोगों ने आपत्ति जताई है।

 

यही वजह है कि वर्तमान समय में यह मुद्दा काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस मामले पर तरह-तरह के बयान बाजी सामने आ रहे हैं

यह भी पढ़ें 👉  विशेष आलेख: नंदादेवी न्यूज़ में गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर आस्था व शौर्य का प्रतीक — बधाणगढ़ी

 

इसी बीच उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने लाउडस्पीकर पर हो रहे अजान को लेकर बड़ा बयान दिया है। शादाब शम्स ने कहा कि यदि लाउडस्पीकर से अजान होने पर लोगों को दिक्कत होती है तो इस प्रथा को बंद कर देना चाहिए।

 

 

यही नहीं, शम्स ने कहा कि रमजान का पाक और सब्र का महीना है, इसीलिए यदि यह मांग उठ रही है कि लाउडस्पीकर से अजान नहीं होनी चाहिए तो उसको तुरंत बंद कर देना चाहिए। साथ ही शादाब शम्स ने मुस्लिम लोगों से भी की अपील किया कि लाउडस्पीकर से अजान करना बंद करें।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष आलेख: नंदादेवी न्यूज़ में गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर आस्था व शौर्य का प्रतीक — बधाणगढ़ी