Big Breaking-उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के भारत नेपाल बॉर्डर पर तनाव।
Big Breaking-उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के भारत नेपाल बॉर्डर पर तनाव रविवार शाम नेपाल की तरफ से भारतीय मजदूरों पर किया गया पथराव। धारचूला क्षेत्र में ये पत्थरबाजी हुई है।
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में मची अफरा- तफरी। एक मजदूर हुआ घायल। काली नदी पर तटबंध निर्माण चल रहा है। इस निर्माण का नेपाली नागरिक कर रहे हैं विरोध।
अंतरराष्ट्रीय झूला पुल आवागमन के लिए बंद। दोनों देशों के बीच आवागमन कर रहे हैं तमाम लोग फंसे।
तटबंध निर्माण को लेकर नेपाल की ओर से पहले भी पत्थरबाजी की जा चुकी है। पत्थरबाजी की घटना से नाराज धारचूला क्षेत्र के लोगों ने अराजक तत्वों से अब सख्ती से निपटने की मांग उठाई है।