राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार, में भारत स्काउट गाइड का शिविर का हुआ समापन

 

राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार, अल्मोड़ा में भारत स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर का आज दिनांक 24 नवंबर 2022 से समापन हो गया। चार दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड संबंधी विभिन्न विधाओं का ज्ञान उनके स्काउटर शिक्षक कैलाश जोशी तथा मनोज कुमार आर्य ने दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

शिविर का समापन स्काउट गाइड की ज्ञान परीक्षा, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भारत स्काउट गाइड अल्मोड़ा, उत्तराखंड, के ताड़ीखेत ब्लॉक सचिव कैलाश जोशी की उपस्थिति में किया गया।

 

 

 

संस्था के प्रमुख स्काउट मास्टर मनोज कुमार आर्य तथा ब्लॉक सचिव कैलाश चन्द्र जोशी द्वारा चार दिवसीय इस शिविर में नन्हे स्काउट गाइड्स को शिविर सम्बंधित विभिन्न विधाओं यथा पायनियरिंग, दिशा ज्ञान, अग्नि शमन, अनुमान लगाना, ध्वज शिष्टाचार आदि की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता