बागेश्वर में रेडक्रॉस सोसायटी को प्रदेश में पहली एंबुलेंस मिलने पर जताई खुशी

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर में रेडक्रॉस सोसायटी को प्रदेश में पहली एंबुलेंस मिलने पर जताई खुशी

 

बागेश्वर रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय देहरादून से एंबुलेंस चलाकर बागेश्वर पहुंच गए हैं।

 

यहां पहुंचने पर सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती समेत क्षेत्र के लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एंबुलेंस मिलने पर मिष्ठान्न वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

जगाती ने कहा कि प्रदेश में यह पहली एंबुलेंस है जो किसी भी रेडक्रॉस की जिला इकाई को मिली है। इससे बागेश्वर के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रसव पीड़िताओं को इसकी प्राथमिकता से सेवा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

इस मौके पर सोसायटी के विजय गोस्वामी, जगदीश उपाध्याय, कैलाश पंत, प्रमोद जोशी, चरण सिंह बघरी, राजेश्वरी कार्की, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *