बागेश्वर में जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया गया आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

बागेश्वर जिलामुख्यालय में विक्टर मोहन जोशी राइंका में जिलास्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में तीनों विकासखंडों के 120 बाल वै‌ज्ञानिकों ने शिरकत की। महोत्सव से 40 विजेता बाल वैज्ञानिकों का चयन चंपावत में होने वाले राज्य स्तरीय महोत्सव के लिए किया जाएगा।

 

 

 

 

महोत्सव में आयोजित विज्ञान ड्रामा में राइंका सनेती की टीम ने सीनियर और राउमावि पंत क्वैराली की टीम ने जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने दीप जलाकर किया।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि सीमांत और दूरस्थ विद्यालयों के बाल वैैज्ञानिकों को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए पहली बार सीमांत जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले के दूरदराज के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई है।

 

 

 

 

 

महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर विज्ञान के प्रति रुचि का विकास होगा और ‌वैैैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बाल वैज्ञानिक पांच विधाओं विज्ञान ड्रामा, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान नाटक, कविता हिंदी या स्थानीय और कविता अंग्रेजी के माध्यम से भागीदारी कर रहे हैं।

 

रिपोर्टर हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *