Big news उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड
*उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड*
*पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रदेश को प्रथम पुरस्कार*
*उपराष्ट्रपति के हाथों लिया सतपाल महाराज ने अवार्ड*
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है।
प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया।कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित थे।