Exclusive :–देखिये लाइव कैसे केदारनाथ धाम के ऊपर स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर में हुआ हिमस्खलन कोई भी नुकसान नहीं

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

डीएम ने एनडीआरएफ को मौके पर जाकर स्थिति का पता लगाने के दिए हैं निर्देश शासन से जियोलाॅजिकल टीम के साथ आपदा प्रबंधन विभाग को सर्वे कराने का अनुरोध
एंकर – विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के पीछे स्थित चैराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन हुआ है।

 

 

 

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ग्लेशियर में पत्थर गिरे हैं या फिर हिमस्खलन हुआ है। प्रशासन ने एनडीआरएफ को मौके पर जाकर इसकी जांच करने को कहा है। साथ ही शासन को आपदा प्रबंधन की टीम को इसका सर्वे कराने के लिये कहा गया है। हिमस्खलन होने के बाद केदारनाथ धाम में रह रहे लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों को डर है कि कहीं 2013 जैसी आपदा दोबारा न आ जाए।

 

 

 

दरअसल, गुरूवार को साढ़े चार से पांच बजे के बीच केदारनाथ मंदिर से लगभग चार किमी दूर स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर पर हिमस्खलन हो गया था। पर्वत पर काफी दूर तक हिमस्खलन हुआ। जिसके बाद केदारनाथ धाम में अफरा-तफरा मच गई और वहां रहे लोग सहम गये। हालांकि इस हिमस्खलन में कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने केदारनाथ में मौजूद लोगों को अलर्ट कर दिया। प्रशासन ने इस घटना के बाद एनडीआरएफ को मौके पर जाने के लिए कहा है और घटना की वास्तविक जानकारी हासिल करने के निर्देश दिये हैं।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि 22 सितम्बर को चार से पांच बजे के बीच चौराबाड़ी ग्लेशियर पर हिमस्खलन होने की सूचना मिली थी।

 

 

 

 

 

जिसके बाद केदारनाथ में रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया। हालांकि इसमें कोई हानि नहीं हुई है। एनडीआरएफ को घटना की वास्वविक जानकारी जुटाने के लिये मौके पर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही शासन से जियोलाॅजिकल टीम के साथ आपदा प्रबंधन विभाग को यहां का सर्वे करने का अनुरोध किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *