Big breaking :-UKSSSC मामले में कुल 18 अभियुक्त के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल

0
ख़बर शेयर करें -

Big breaking :-UKSSSC मामले में कुल 18 अभियुक्त के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल प्रदेश में सुशासन के संकल्प के साथ काम कर रही सरकार- मुख्यमंत्री UKSSSC भर्ती मामले में अब तक 41 आरोपियों की गिरफ़्तारी

UKSSSC परीक्षा भर्ती मामले में 94.79 लाख कैश बरामद, 30 लाख का बैंक खातों में फ़्रीज़ कैबिनेट के निर्णय के बाद UKPSC को मिली समूह ग परीक्षा कराने की ज़िम्मेदारी

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार काम कर रही है। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित अलग-अलग विभागों में समूह ग भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत मिलते ही कठोर निर्णय लिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

UKSSSC मामले में कुल 18 अभियुक्तों पर चार्जशीट हो चुकी है जबकि गैंगस्टर एक्ट हेतु 21 आरोपियों की जुडिशल रिमांड स्वीकृत हो चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में संलिप्त 41 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

वही दूसरी ओर वन दरोगा मामले में 03 सचिवालय रक्षक भर्ती में एक आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है। एसटीएफ ने प्रमुख कड़ियों को जोड़ते हुए तीन ऐसे अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार किया है जो UKSSSC और सचिवालय रक्षक परीक्षा धांधली दोनों में शामिल हैं

इसके अलावा वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भर्ती मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *