अभी अभी केदारनाथ धाम के गर्भगृह में श्रद्धालुओ के प्रवेश पर लगी रोक नहीं कर पाएंगे गर्भगृह के दर्शन

0
ख़बर शेयर करें -

 

उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन समाप्ति की ओर है। जिसके चलते अब एक बार फिर चारधाम आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली है।

 

 

 

 

 

दिन प्रति दिन बढ़ रहे श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने केदारनाथ के गर्भ गृह में श्रद्धालुओ के प्रवेश पर रोक लगा दी है। दरअसल, मानसून सीजन से पहले जब इस सीजन चारधाम की यात्रा शुरू हुई थी तो उस दौरान भारी संख्या में यात्री धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

 

भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओ को और धाम के व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने को लेकर धामों के गर्भ गृह में प्रवेश को वर्जित कर दिया था। तो वही इस बार फिर श्रद्धालुओ के गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। लिहाजा, श्रद्धालु सभामंडप से ही बाबा के दर्शन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *