यहाँ बह गया अस्थाई पुल, दर्जनों परिवारों की आवाजाही ठप

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

ऊधम सिंह नगर जनपद की किच्छा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत नमक फैक्ट्री के निकट स्थित रपटा पुल जो की 18 अक्टूबर 2021 को आई आपदा में बह गया था,

 

 

 

 

जिसके बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के निर्देश पर आनन फानन में जिला प्रशासन ने अस्थाई रपटा पुल बना दिया था। लेकिन उत्तराखंड कुमाऊं क्षेत्र में हुई 48 घंटे की बरसात से नदी में पानी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण अस्थाई पुल भी देर रात बह गया,

 

 

 

 

अस्थाई रपटा पुल बहने से पुल के दूसरी छोर पर रहने वाले लोगों शहरी क्षेत्र से कनैक्टिविटी टूट गई।अस्थाई रपटा पुल बहने से पुल के दूसरी छोर पर दर्जनों परिवारों को अपनी जरूरी सामग्री शहर से लाने के लिए नदी में जान जोखिम में डालकर पार करनी पड़ रही है।

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर घटना की जानकारी दें, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द अस्थाई पुल को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा

 

 

 

 

 

 

जिससे कि स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।वही विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि बंडिया में नदी पर बने अस्थाई रपटा पुल के बहने की सूचना मिलने पर मैंने कल मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रपटा पुल बनाने की मांग की है,नदी का पानी कम होते ही अस्थाई रपटा पुल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा‌।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *