भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी कांग्रेस

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक हरीश ऐठानी, जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ों अभियान के माध्मय से विपक्ष पर हमला करेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी।

 

 

 

 

कांग्रेस को परिवारवाद करने वाले प्रधामंत्री की पार्टी आज नौकरी में परिवावरवाद में लिप्त है। कांग्रेस इसे कतई सहन नहीं करेगी। यात्रा के माध्मय से लोगों को जागरूक करेगी।
कुमंविनि के विश्राम ग्रह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेतापओं ने कहा प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

सरकारी नौकरियां लाखों रुपये में बेची जा रही हैं। उज्जवला गैस भरने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं है। जुमलेबाजी से लोगों को बहुत दिनों तक नहीं ठगा जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार घोटालों में घिरी हुई है। पुलिस के एडीजी ने गत दिनों बयान दिया था कि 2015 के जवान केस डायरी तक नहीं लिख पा रहे हैं। यह शर्मनाक है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालो के खिलाफ कांग्रेस मुखर है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

भारत जोड़ो यात्रा द्वारा जिला स्तर तक बूथवार लोगों को जागरूक करेंगी। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, सुनील भंडारी, गीता रावल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *