ख़बर शेयर करें -

 

 

देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया को दून पुलिस अब गिरफ्तार करेगी।

 

 

 

कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। दून पुलिस की टीमें हरियाणा और उसके अन्य ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

पिछले सप्ताह बॉबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे।

 

 

 

पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो पता चला कि वीडियो देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है।

 

वहां कटारिया के साथ उसका देहरादून निवासी दोस्त भी मौजूद था। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

साथ ही पुलिस ने नियमानुसार पूछताछ के लिए कटारिया को नोटिस जारी किए। पहले कटारिया के वकील ने कहा कि वे आएंगे, लेकिन आए नहीं।

 

पुलिस ने दोबारा नोटिस जारी किया, मगर उसका कोई जवाब नहीं आया। तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी कटारिया की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *