यहाँ भारी बारिश से तबाही, कुछ दुकानों के बहाने की सूचना

 

 

खबर बड़कोट से जहां पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। जगह जगह नुकसान की खबर मिल रही है।

 

 

 

भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।

 

 

 

कुमोला खड्ड में भारी बारिश के कारण उफान आ गया, जिसमें 7 दुकानों के बहने की खबर है। जानकारी के अनुसार कोमला खड्ड में लगातार हो रही बारिश के कारण उफान आ गया,

 

 

 

जिसकी चपेट में यह कई दुकानें आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। उधर यमुनोत्री नेशनल हाइवे खरादी के पास मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यमुना नदी भी उफान पर है ।

 

 

 

Advertisement