अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

0
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में दहन किया केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार का पुतला

 

 

अल्मोड़ा-कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर आज स्थानीय चौहानपाटा में देश एवं प्रदेश में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य की मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

 

 

 

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसजन आज प्रातः 11 बजे स्थानीय चौहानपाटा में एकत्रित हुए तथा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के कीर्तिमान स्थापित कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।

 

 

 

 

उन्होनें कहा कि आज पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस,खाद्यान्न,दवाईयों सहित दैनिक उपभोग की सभी वस्तुओं के दाम आसमान पहुंच गये हैं।मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के लिए अपने परिवार का पालन पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो गयी है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा की इस सरकार ने युवाओं को भी हतोत्साहित करने का काम किया है।इस भाजपा सरकार में बेरोजगारी अपने चरम पर है।हमारा युवा पढ़ लिख कर भी आज बेरोजगारी का दंश झेल रहा है

 

 

 

 

और निरन्तर अवसाद की ओर जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओ को रोजगार देने में भी पूरी तरह से फेल साबित हुई है।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की मोदी सरकार को कोई ठोस नीति बनानी चाहिए जिससे कि महंगाई पर लगाम लगाई जा सके।लेकिन इसके विपरीत मोदी सरकार जीएसटी सहित अन्य टैक्सों में बढ़ोत्तरी कर लगातार आर्थिक रूप से जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के बारे में प्राथमिकता से सोचना चाहिए।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि विज्ञापनों के माध्यम से अच्छे दिन दिखाने से अच्छे दिन नहीं आयेंगे।उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों के लिए भाजपा सरकार को ठोस नीति बनानी होगी जिससे कि महंगाई पर लगाम लग सके और बेरोजगारी को काफी हद तक कम किया जा सके।

 

 

 

 

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय,सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला महासचिव गीता मेहरा,प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,शहाबुद्दीन,नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या,नगर सचिव अम्बीराम,दीपेश जोशी,प्रदेश महासचिव आई टी शरद साह,नगर महामंत्री अरविंद रौतेला,सुमित कुमार,जावेद अन्सारी सहित दर्जनों कांग्रेसजनों शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *