सूचना विभाग अल्मोड़ा के अनुसेवक चंदन सिंह लटवाल को ब्रेन स्ट्रोक, हल्द्वानी में ऑपरेशन जारी; आर्थिक मदद की गुहार

0
ख़बर शेयर करें -

सूचना विभाग अल्मोड़ा के अनुसेवक चंदन सिंह लटवाल को ब्रेन स्ट्रोक, हल्द्वानी में ऑपरेशन जारी; आर्थिक मदद की गुहार

 

 

 

अल्मोड़ा। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अल्मोड़ा में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से अनुसेवक पद पर कार्यरत श्री चंदन सिंह लटवाल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। बीते दिनों अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण उन्हें गंभीर हालत में हल्द्वानी स्थित साई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका ऑपरेशन चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट निष्क्रियता के आरोप में पदमुक्त

 

 

 

अचानक आए इस स्वास्थ्य संकट और अस्पताल के भारी-भरकम इलाज के खर्च के कारण परिवार पर आर्थिक संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। सीमित आय वाले इस परिवार के लिए महंगे इलाज का खर्च उठा पाना पूरी तरह से असंभव साबित हो रहा है।

 

 

 

 

परिवार ने मांगी आर्थिक मदद जीवन और मृत्यु से जूझ रहे चंदन सिंह लटवाल को बचाने के लिए परिवार ने जिले के अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और आम जनता से करबद्ध सहयोग की अपील की है। विपदा की इस घड़ी में उनकी पत्नी मंजू लटवाल के बैंक खाते में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जा सकती है:

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

 

 

 

 

खाताधारक का नाम: मंजू लटवाल (पत्नी श्री चंदन सिंह लटवाल)

बैंक: केनरा बैंक, मुख्य शाखा अल्मोड़ा

खाता संख्या: 87212210009032

IFSC कोड: CNRB0002324

सूचना विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों एवं पत्रकार संघों ने भी आमजन से एकजुट होकर चंदन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने और यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *