इवनिंग स्टाँर्म’’अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने की 101 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही, सहित 3 वाहन किये सीज

 

 

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश के बाद जनपद में  “इवनिंग स्टाँर्म” अभियान के तहत

 

 

अल्मोड़ा जनपद के सभी थाना चौकी पुलिस द्वारा होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर आकस्मिक चैकिंग के दौरान शराब पीने पिलाने वाले 48 लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया ।

 

बिना हेलमेट बिना लाईसेन्स रैश ड्राइविंग नशे मे वाहन चलाने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 53 वाहन चालकों के

 

 

विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही के साथ 3 वाहनो को सीज किया गया । अभियान के दौरान 38,500 रू0 जुर्माना वसूल किया गया।

 

Advertisement